ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नायब सैनी ने फिर ली हरियाणा सीएम की शपथ

नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी और एनडीए के सीनियर लीडर्स मौजूद रहे। एनडीए शासित राज्यों के सभी 18 सीएम भी शपथ में शामिल हुए।हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नायब सिंह सैनी, दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए हैं।

मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा विधानसभा चुाव के कुछ महीना पहले ही हटाकर नायब सिंह सैनी को नया सीएम बनाया गया था। एंटी-इंकम्बेंसी के बाद भी बीजेपी यहां तीसरी दफा सरकार बनाने में सफल रही। तीसरी बार बहुमत मिलने के बाद विधायक दल ने नायब सिंह सैनी को अपना नेता चुना। गुरुवार को पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी अपने कैबिनेट के साथ शपथ ली। सीनियर लीडर अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में फिर शपथ ली है।

बीजेपी विधायक कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रनबीर सिंह गंगवा, कृषन बेदी भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिए है। अटेली से विधायक आरती सिंह राव भी कैबिनेट मंत्री के रूप में सैनी सरकार में शामिल हुई हैं। पूर्व सीएम बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी भी कैबिनेट मंत्री बनायी गई हैं। गौरव गौतम को भी सैनी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लिए हैं।

Scroll to Top