ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# निजी अस्पताल ने डेंगू के इलाज में 6 लाख वसूले

लखनऊ : (मानवीय सोच)  निजी अस्पतालों की मनमानी कोविड के बाद भी जारी हैं। डेंगू पीड़ित बच्चे के परिजनों से इलाज के नाम पर 6 लाख रुपए वसूलने के आरोप एक निजी अस्पताल पर लगा हैं। परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। विभाग की तरफ से परिजनों से इलाज और दवाओं से जुड़े बिल और पेमेंट डिटेल्स मांगी हैं। मामला सुल्तानपुर रोड पर बने निजी अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा हैं।

सुल्तानपुर रोड के अहिमामऊ स्थित निजी अस्पताल में प्रयागराज निवासी लवी जायसवाल ने डेंगू पीड़ित बेटे अंशू को भर्ती कराया था। बच्चे की प्लेटलेट्स 36 हजार थीं। अस्पताल ने बच्चे को करीब आठ दिन तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। मां कंचन का आरोप है कि जांच और दवाओं के नाम पर करीब छह लाख रुपए वसूल लिए गए। परिजनों ने अस्पताल में हुई वसूली की शिकायत सीएमओ कार्यालय में की।

निजी अस्पतालों के नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह का कहना है कि परिजनों से इलाज व दवाओं के बिल मांगे जाएंगे। जांच में अधिक शुल्क लिए जाने की पुष्टि होने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top