राजस्थान : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव के पास आते ही अब यहां अलग-अलग तरह के चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं. मतदाताओं को लुभाने के लिए अभी से संभावित प्रत्याशियों द्वारा एक से एक अनोखे और नायाब तरीके या यूं कहें स्टंट आजमाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक तरीका दौसा जिले की महुआ सीट से वर्तमान विधायक द्वारा आजमाया गया जो कि खूब इलाके और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
राजस्थान के दौसा जिले के महुआ सीट से विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का गांधी जयंती के अवसर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों के जूते पॉलिश करते हुए दिखे. उनके द्वारा आजमाया गया यह तरीका सोशल मीडिया पर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक ओम प्रकाश हुड़ला फूल मालाओं से लदे हुए हैं और लोगों के जूते साफ कर रहे हैं.
