ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निर्वाचन आयोग ने कश्मीर के अलावा तीन राज्यों में अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने का ताजा संकेत देते हुए निर्वाचन आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से उन अधिकारियों का तबादला करने को कहा है जो अपने गृह जिलों में तैनात हैं। चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग इस प्रकार के कदम उठाता है। आयोग एक सतत नीति का पालन करता रहा है कि किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव से सीधे तौर पर जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाए जहां वे लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं। आयोग ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के मुख्य सचिवों को भी इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं।

आयोग ने हाल ही में जम्मू कश्मीर और तीन राज्यों में मतदाता सूची को अद्यतन करने का आदेश दिया था। जून महीने में आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश में पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से चुनाव चिह्नों के आवंटन की मांग करने वाले आवेदनों को स्वीकार करने का निर्णय लिया था।  जम्मू कश्मीर में आम तौर पर चुनावी प्रक्रिया एक महीने तक जारी रहती है। इस पूर्ववर्ती राज्य में परिसीमन की कवायद के बाद विधानसभा सीट की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को दी गई सीटें शामिल नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। 

Scroll to Top