ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निशान कार के शोरूम में लगी भीषण आग

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बीबीडी इलाके के  निशान कार के शोरूम में सोमवार को भीषण आग लग गयी। विकराल आग की लपटों में शोरूम के दर्जन भर कर्मचारी फंस गए। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से दूसरी मंजिल पर फंसे 9 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 3 कर्मचारियों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद ली गई।  आग पर काबू पाने का काम देर तक जारी रहा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ी पहुंचीं लेकिन आग इतनी विकराल थी कि जिले भर के फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। यहां गाड़ियों के पार्ट्स के अलावा लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी हैं।

अचानक लगी आग से भागने का मौका नहीं मिला
सीएफओ के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना है। जिस वक्त आग लगी कई कर्मचारी दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। फिलहाल किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अंदर और कितने लोग फंसे हैं इसका कोई अनुमान नही है। रेस्क्यू टीम काम कर रही है।

करोड़ों की गाड़ियां और पार्ट्स जलने की आशंका
सीएफओ के मुताबिक जहां आग लगी है वहां शोरूम की महंगी गाड़ियां खड़ी हैं। आग का दायरा देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ियां भी जली होंगी। इसके अलावा पार्ट्स और शोरूम के असेट्स जल गए हैं। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि अंदर फसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया है। कुछ और लोगों के होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है।

Scroll to Top