ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीतीश की शराबबंदी की जीतनराम मांझी ने उड़ाई खिल्लीः दो पेग शराब से सेहत को नुकसान नहीं होता

बिहार  (मानवीय सोच)  पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसे कामयाब बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। किसी भी शर्त पर वे शराब बनाने, रखने, बेचने, पीने और पिलाने जैसे शब्दों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। राज्य के जेलों पर इस कानून की वजह से काफी दबाव है। हजारों की संख्या में सरकारी सेवक राज्य में भी दंडित हो चुके हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की खिल्ली उड़ाकर नीतीश कुमार के संकल्प की परीक्षा ले ली है।

सासाराम में पूर्व सीएम सह बिहार विधानसभा अनुसूचित जाति-जनजाति के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सासाराम मे कहा कि दो पेग शराब पीने से सेहत को नुकसान नहीं होता है। बल्कि सोते वक्त दो पेग शराब पीने से लोग अच्छा महसूस करते हैं।

जीतनराम मांझी ने डॉक्टरों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भी शराब दवा की तरह पीने की सलाह देते हैं। इसमें बिहार सरकार को संशोधन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में लागू है। लेकिन, आज भी शराब की खेप पहुंच रही है। इसमें गरीब अथवा अनुसूचित जाति-जनजाति लोगों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि जो बड़े लोग हैं, वे लोग प्रत्येक दिन शराब सेवन करते हैं। यदि रात्रि में तकरीबन ग्यारह बजे तक बड़े लोगों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया जाएगा तो, पता चल जाएगा।

उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि जिस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, यदि पानी सूखा दिया जाएगा तो उसके आगे पानी जाने का सवाल नहीं। लेकिन यहां पर तो ऐसा नहीं किया जाता। उसी तरह शराब जहां से आता है, वहीं पर नहीं रहेगा तो लोग कहां से सेवन करेंगे। उन्होंने फिर कहा कि शराब कानून में संशोधन की जरूरत है। इसके लिए भी सरकार से बातचीत किया जाएगा।

Scroll to Top