ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीतीश कुमार ने पार्टी संगठन में कर दिया फेरबदल, पांच सांसदों को पद से हटाया

जदयू ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। सूची में 22 लोगों के नाम हैं। पांच सांसदों को पद से मुक्ति मिल गयी है। वहीं मंगनी लाल मंडल की जगह राज्यसभा सदस्य व प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मंगनी लाल मंडल अब जदयू के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। वहीं केसी त्यागी को पुन: जदयू का राजनीतिक सलाहकार तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। सांसद डा. आलोक कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव का पद 15 लोगों को

नीतीश कुमार की जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में 15 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इनमें ज्यादातर नाम ऐसे हैं जो पहले भी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे।

इनमें राज्यसभा सदस्य, रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सदस्य कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राजमान सिंह तथा इंजीनियर सुनील शामिल हैं।

पांच सांसदों को पद से मुक्ति

राष्ट्रीय महासचिव के पद से पांच सांसदों को मुक्ति मिल गयी है। इनमें चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, आरपी मंडल. विजय मांझी, संतोष कुशवाहा व गिरधारी यादव शामिल हैं। इनके बारे में कहा गया कि ये लोग चुनाव लड़ेंगे इस वजह से इन्हें पद नहीं दिया गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से हर्षवर्धन सिंह व धनंजय सिंह का नाम भी हटा दिया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता बने रहेंगे। आधा दर्जन राष्ट्रीय सचिव

आधा दर्जन लोगों को राष्ट्रीय सचिव का जिम्मा दिया गया है। इस सूची में अधिकतर पुराने नाम हैं। इनमें पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार शामिल हैं।

Scroll to Top