ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेताओं के बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ा, बोली- पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है

वाराणसी  (मानवीय सोच)   ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ओर से कथित तौर पर पैगंम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। टिप्पणी के बाद शुक्रवार को कानपुर शहर के एक इलाके में तनाव पैदा हो गया। इस बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे बयानों को लेकर पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने कहा है कि बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है ‘भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। पार्टी किसी भी धर्म के व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।’ हालांकि, पार्टी ने अपने बयानों में नूपुर शर्मा का जिक्र नहीं किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है भारत की हजारों सालों की यात्रा हर धर्म फले-फुले हैं। बीजेपी सर्वपंथ समभाव को मानती है। किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान स्वीकार नहीं करती है।

सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा

बयान में आगे कहा गया है कि बीजेपी ना ऐसे किसी विचार को मानती है और ना ही प्रोत्साहन देती है। देश के संविधान की भी भारत के प्रत्येक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा है। हमें देश की एकता, अखंडता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।

टीवी डिबेट में की थी विवादित टिप्पणी

दरअसल, मंदिर-मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद के बीच बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा न एक टीवी डिबेट में इस्लाम और उसके सिद्धांतों और इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की थी। नूपुर शर्मा के बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया। कानपुर में झड़प हुई, तनाव पैदा हुए और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

 

Scroll to Top