ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश , 18 यात्रियों की मौत

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस प्लेन में 19 यात्री सवार थे। प्लेन क्रैश में 18 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में पायलट की जान बच गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धुएं का गुब्बार उठता दिखाई दे रहा है। शुरुआती रिपोर्टस में पता चला है कि उड़ान भरते समय ये विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई। फिलहाल, राहत-बचाव के कार्य के लिए टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शौर्य एयरलाइन्स का यह 9एन-एएमई (सीआरजे 200) विमान काठमांडू से पोखरा जाने वाला था। विमान में पायलट सहित 19 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिये आया, जैसे ही विमान ने गति पकड़ी अचानक वह एक ओर झुक गया और उसका डैना जमीन से टकरा गया और इसी के साथ विमान में आग लग गयी। आग की लपटों में घिरा तेज रफ्तार विमान रनवे से फिसलकर दाहिनी ओर एक खाई में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद ही हवाई अड्डे पर मौजूद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। 

Scroll to Top