कानपुर : (मानवीय सोच) नेपाल में बड़ा भूकंप आने के बाद जहां हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं IIT कानपुर के विशेषज्ञों की सामने आई भविष्यवाणी ने भारत के लोगों को डरा कर रख दिया है. वैज्ञानिकों ने चिंता जताते हुए कहा है कि कम मैग्नीट्यूड के ज्यादा भूकंप आना एक बड़े भूकंप की आशंका भी है. इसी के साथ विशेषज्ञ ने उत्तराखंड को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि नेपाल की तरह ही उत्तराखंड जोन भी एक्टिव है. वहां पर भी भूकंप आने की आशंका है.
बता दें कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार की रात को आए भूंकप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित दिल्ली-एनसीआर और बिहार तक की धरती डोल गई थी और दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल कर भागे थे. तो वहीं आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने भविष्य में भारत के लिए एक बड़े भूकंप की आशंका जताई है. इस सम्बंध में कानपुर आईआईटी के प्रो. जावेद मलिक ने मीडिया को बताया है कि एक ही जगह पर भूकंप आना चिंता का विषय है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि कम मैग्नीट्यूड के ज्यादा भूकंप आना एक बड़े भूकंप की आशंका भी है
