ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान, इंडिगो के फ्लाइट की हुई लैंडिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सोमवार को रंग ले आई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर पहली बार विमान उतरा। कई दशकों से देखा गया यह सपना योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 दिसंबर 2024 को आखिरकार पूरा हो गया। सोमवार को पहली बार उतरे विमान का वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर पर इस सपने के पूरा होने से सर्वाधिक एयरपोर्ट वाले उत्तर प्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि शामिल हो गई।

25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का आधारशिला रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार यहां पहुंचकर समय-समय पर निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। इस एयरपोर्ट की वजह से गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे। जेवर यूपी का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। यूपी में इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या व कुशीनगर भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नागरिक उड्ड्यन के क्षेत्र में भी नित नई उपलब्धि हासिल कर रहा है।

Scroll to Top