ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा में मुस्लिम समाज ने फूल मालाओं से किया कांवड़ियों का स्वागत

यूपी  (मानवीय सोच)  नोएडा में सांप्रदायिक सौहार्द की झांकी देखने को मिली. दरअसल, नोएडा पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने टेंट लगाकर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कांवड़ियों के लिए फल और पानी की व्यवस्था भी की. इसके साथ कांवड़ियों पर फूल बरसाकर और गले में फूल माला डालकर स्वागत भी किया. 

सीएम योगी ने दिए हैं ये खास निर्देश

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने और कांवड़ यात्रा की निगरानी करने के निर्देश दिए थे. मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने मोदीपुरम, पल्लवपुरम में मार्ग पर खड़े होकर कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे. तय कार्यक्रम के मुताबिक- हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जानी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण ऐसा नहीं किया जा सका था.

पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को बांटे हेलमेट
वहीं गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों को हेलमेट और राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने (बृहस्पतिवार को) दोपहिया वाहनों पर सवार कांवड़ियों को हेलमेट और तिरंगा भेंट किया था. 

Scroll to Top