पटना (मानवीय सोच) तंग इलाके फुलवारी शरीफ से पीएफआई के सदस्य देश के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहे थे। बिहार की राजधानी से चल रहे इस आतंक के खेल से जुड़ी लगातार कई बड़ी बातें सामने आ रही हैं। अब पुलिस ने डीटेल में बताया है कि पटना में ऐक्टिव इस पीएफआई का गजवा-ए-हिंद और कश्मीर से भी कनेक्शन था। बीती रात पुलिस ने एक और आरोपी मारगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया। वह 2006 से 2020 तक दुबई में काम कर चुका है।
पाकिस्तान के नंबर से बनाए थे वॉट्सऐप ग्रुप
पटना के एसएसपी एमएस ढिल्लन ने बताया, आरोपी के फोन नंबर की पूरी जांच करने के बाद पता चला कि वह देश विरोधी सामग्रियों को भेजा करता ता। वह गजवा-ए-हिंद नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा हुआ था जहां देश विरोधी बातें हुआ करती थीं और जानकारियों साझा की जाती थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपी के फोन में दो वॉट्सऐप ग्रुप थे जो कि पाकिस्तान के नंबर से बनाए गए थे। इसमें खाड़ी देशों के भी कई लोग जुड़े हुए थे। वहीं एक ग्रुप जनवरी में किसी बांग्लादेशी शख्स ने बनाया था। गिरफ्तार आरोपी को इन दोनों ग्रुप का ऐडमिन बनाया गया था।
