# पति को भेजी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो : विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

बहराइच  : (मानवीय सोच)   विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो उसी के गांव निवासी एक युवक ने उसके पति को भेज दी जिसके बाद फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिससे आहत विवाहिता ने शनिवार की रात फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

सुबह विवाहिता को फंदे से झूलता देख परिजनों में हड़कंप मच गया मृतका की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत निवासी 21 वर्षीय युवती का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ बीते 10 मई को हुआ था। विवाह के बाद युवती की विदाई हो गई थी।

जिसके बाद सावन में वह अपने घर आई थी। आरोप है कि शनिवार को विवाहिता के गांव निवासी एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेज दी जिसके बाद विवाहिता का उसके पति के साथ फोन पर विवाद हुआ जिससे आहत विवाहिता ने शनिवार की रात फंदा लगा कर घर में फांसी लगा दी।