ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पत्नी ने पति पर ही लगा दिया रेप का केस

अजमेर  (मानवीय सोच) राजस्थान के अजमेर से एक अजीब सा मामला आया है जहां एक पत्नी ने ही पति के खिलाफ रेप केस दर्ज करा दिया. इस मामले में पीड़िता द्वारा पूरे परिवार पर शादी के लिए गलत जानकारियां देकर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है. पुलिस द्वारा बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

शारीरिक शोषण और प्रताड़ित करने का आरोप

आदर्श नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आदर्श नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने चूरू के रहने वाले पति, देवर, सास और जयपुर रहने वाली ननद पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए भी लगातार दबाव

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद वह अपने घर आई और इसके बाद ही पति द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था. उस पर अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई और उसके साथ बलात्कार करते हुए अप्राकृतिक कृत्य भी किए गए जिसे लेकर वह बीमार हो गई.

इस दौरान उसे परिजनों से भी बातचीत नहीं करने दी गई. इस घटना से तंग आकर उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. 2 दिन तक उसे खाना पीना भी नहीं दिया. जैसे-तैसे उसने अपने घर पर संपर्क किया तो उसका भाई उसे लेने अजमेर पहुंचा जिसके साथ भी तो ससुराल पक्ष की ओर से मारपीट करते हुए भगा दिया गया.

पति पहले से ही शादीशुदा था और वह डॉक्टर भी नहीं

इस संबंध में पीड़िता द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी से पहले कई तथ्य छुपाए. उसने बताया कि उसकी शादी उसके पिता ने shaadi.com के जरिए की थी. उसमें कई गलत जानकारियां दी गई थी. उसमें बताया गया कि उसका पति डॉक्टर है और अविवाहित है लेकिन जब वह शादी कर घर आई तो सारा राज खुला. पति पहले से ही शादीशुदा था और वह डॉक्टर भी नहीं था. साथ ही देवर भी कई अलग-अलग जगह पर शादी कर चुका है.

इस सब की जानकारी के बाद उसने अपना विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट कर गलत कृत्य किया गया और खाना-पीना भी नहीं दिया. जैसे-तैसे वह वहां से बचकर अपने घर अजमेर पहुंची और इसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

 

Scroll to Top