दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। उन्हें अगले कुछ दिनों में फिर से तिहाड़ जेल में सरेंडर करना है। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। इस याचिका में अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। सोमवार को हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने कहा कि कार्रवाई करना दिल्ली के एलजी पर निर्भर करता है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल पर निर्भर है। अगर वह चाहें तो कार्रवाई करें। लेकिन केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाले मामले में हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला औचित्य का है।
