मेरठ का परतापुर मेट्रो स्टेशन दो प्लेटफॉर्म और चार रेलवे ट्रैक के साथ एक अनोखा मेट्रो स्टेशन होगा. मेरठ मेट्रो के अंतर्गत बनाए जा रहे इस स्टेशन पर मेरठ मेट्रो ट्रेन रुकेगी. नमो भारत ट्रेन इस स्टेशन के बीच के ट्रैक से पास हो जाएगी. परतापुर स्टेशन को मेरठ में स्थानीय मेट्रो सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है. इस स्टेशन में ग्राउंड, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म, तीन लेवल होंगे. परतापुर से मेट्रो ट्रेन संचालित होने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी. परतापुर से अगर किसी यात्री को दिल्ली पहुंचना है तो उसे मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन मिल सकेगी. देश की ‘स्पोर्ट्स सिटी’ से मशहूर मेरठ में मेट्रो ट्रेन संचालित होने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दिल्ली-गाजियाबाद महानगरों तक पहुंच सुगम और सुलभ हो जाएगी.
