परिवार को मिलेंगे ग्रामीण आवास, 1140 करोड़ की पहली किस्त जल्द होगी लागू

मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण” में चयनित आपदा पीड़ित, दिव्यांग, कुष्ठ रोगी, निराश्रित महिला व थारु जाति के लिए अच्छी खबर है। इन परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 94,294 आवासों का लक्ष्य आवंटित कर पहली किस्त के 1140 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं।

अब जिलों में आवासों का लक्ष्य ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में बांटा जाएगा। आवास स्वीकृत होते ही स्थल की जीओ टैगिंग करके लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस धनराशि से नींव व अन्य कार्य कराया जाएगा। लाभार्थियों का चयन और पंजीयन जून व जुलाई में हुआ था। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

इन वर्गों को इतने आवास आवंटित
– सामान्य वर्ग 54,867
– अनुसूचित जाति 37,538
– अनुसूचित जनजाति 1,889

यहां इतने आवास
बाराबंकी 1928, बरेली 721, बदायूं 1928, अयोध्या 770, गोंडा 3308, चित्रकूट 2023, औरैया 1261, कानपुर नगर 1240, कानपुर देहात 2389