कोलकाता : (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि जुलाई में हुए पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘गुंडे’’ शामिल थे, न कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता।
प्रधानमंत्री ने भाजपा की पंचायती राज परिषद को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए पंचायत चुनाव के दौरान विपक्ष को डराने के लिए ‘‘आतंक का माहौल बनाने और धमकियां देने’’ को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी की आलोचना की। पांजा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘क्या इसलिए कि भाजपा पंचायत चुनाव नहीं जीत सकी, आतंक और धमकी का आरोप लगाया जा रहा है? यह भाजपा ही है जिसने पश्चिम बंगाल में हिंसा की।’’
