लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। सूची जारी होने के बाद भी छूट गए मतदाता लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में करीब एक करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ये जानकारियां लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस में आधा घंटे विलंब से पहुंचे।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर बीएलओ की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर 1500 से कम मतदाता रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर महीने मतदाता सूची में जुड़ने और कटने वाले नामों की सूची पोलिंग स्टेशनवार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
