ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस ने दी आजादी दिलाने की दुहाई

नई दिल्ली (मानवीय सोच) हाल ही में यूपी समेत देश के पांच राज्यों में विधान सभा के चुनाव हुए हैं. इन पांचों राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब में तो कांग्रेस सत्ता में थी लेकिन चुनाव के नतीजों में उसे मुंह की खानी पड़ी. ऐसे में बिहार कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट किया गया कि ‘कांग्रेस ने देश आजाद कराया था, कांग्रेस ही देश आजाद करायेगी.’ इस ट्वीट के बाद अब ये सवाल उठने लगे हैं कि कांग्रेस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लोगों के बीच क्या संदेश देना चाहती है.

आजादी दिलाने की दुहाई देते हैं कांग्रेस नेता

कांग्रेस के सभी बड़े नेता हमेशा अपने भाषण में देश को आजादी दिलाने की दुहाई देते हैं. एक बार फिर से उसने एक ट्वीट कर ये बात जनता के बीच एक बार फिर पहुंचाने की कोशिश की कि हर बार जिसे जनता नकार दे रही है उस पार्टी का एहसान इस देश की जनता पर है.

पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार

कांग्रेस इन पांच राज्यों के चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. यूपी की 402 सीटों में से कांग्रेस को केवल 2 ही मिल पाईं. पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन इस चुनाव में उसे 117 सीटों में से केवल 18 ही हाथ लग पाईं. यूपी चुनाव की कमान तो खुद प्रियंका गांधी ने संभाली. पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस इस बार के विधान सभा चुनाव में कुछ कमाल कर देगी. रैली हो, रोड शो हो, चुनाव प्रचार हो या घर-घर जाकर लोगों से मिलना हो ये सब प्रियंका गांधी की रणनीति का ही हिस्‍सा था. इसमें राहुल गांधी कहीं दिखाई भी नहीं दिए. राहुल से इतर कांग्रेस ने दांव खेला लेकिन वो भी फेल हो गया.

लगातार हो रही हैं बैठकें

पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही हैं. रविवार को भी कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की बैठक हुई. 10 जनपथ सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में नेताओं ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई. कांग्रस के बड़े नेताओं ने बताया कि करीब 40 मिनट बैठक में संसद के आगामी सत्र में किन मुद्दों को उठाया जाए और सरकार को कैसे देखा जाए, इससे जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई.

Scroll to Top