# पाकिस्तान में अरबपति की बेटी ने कर दी 123 करोड़ की दौलत दान!

(मानवीय सोच) : पाकिस्तान भले ही अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा हो और तमाम कोशिशों के बाद भी देश की जनता का हाल बेहाल है. लेकिन पाकिस्तान में एक ओर जहां जनता बदहाल है, तो वहीं देश में अरबपतियों की तादाद भी कम नहीं है. देश के सबसे अमीर इंसानों में सबसे ऊपर नाम आता है 

कारोबारी शाहिद खान का, इन्हें पाकिस्तान का अंबानी भी कहा जाता है. लेकिन फिलहाल, शाहिद खान से ज्यादा चर्चा में उनकी बेटी शन्ना खान हैं, जिन्होंने एक बड़ी रकम दान की है. 

पाकिस्तानी अरबपति शाहिद खान और उनके परिवार के अन्य सदस्य दान देने के मामले में आगे रहते हैं. उनकी बेटी शन्ना खान 123 करोड़ रुपये दान कर अब सुर्खियों में हैं. सामाजिक कार्यों में ज्यादा रुचि रखने वालीं शन्ना खान जगुआर फाउंडेशन नाम से एक संस्था चलाती हैं

जिसके जरिए उन्होंने हाल ही में ये भारी-भरकम रकम दान की है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद खान की बेटी की नेटवर्थ करीब 20 करोड़ डॉलर है और उन्होंने अपनी इस संपत्ति में से 123 करोड़ रुपये का दान हॉस्पिटल्स, एनिमल हेल्थ और ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम्स के लिए दिए हैं.