(मानवीय सोच) : भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगातार फंडिंग जारी है. इसको लेकर यूपी एटीएस को पुख्ता सबूत मिले हैं. इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हाल ही में गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान हुआ है. इसी इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस ने गाजियाबाद के फरीदनगर पहुंची और केनरा बैंक की एक ब्रांच में चल रहे संदिग्ध खाते को खंगाला है, जिससे आतंकी फंडिंग को लेकर तमाम सबूत मिले हैं.
खबर सामने आ रही है कि गाजियाबाद में फरीदनगर की केनरा बैंक ब्रांच में एक बैंक अकाउंट खोला गया है, जिसमें एक महीने में 70 लाख रुपये की विदेशी फंडिंग की गई है. मार्च 2022 से अप्रैल 2022 के बीच 70 लाख रुपये की विदेशी फंडिंग की गई है. इसको लेकर यूपी एटीएस के हाथ तमाम सबूत मिले हैं. ये अकाउंट किसी रियाजुद्दीन के नाम से खुला मिला था जो कि गाजियाबाद का रहने वाला था. इसी के साथ ही एटीएस को ये भी पता चला है कि रियाजुद्दीन के खाते से बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले इजहारुल हुसैन का मोबाइल नम्बर लिंक था
