(मानवीय सोच) : भारत-पाकिस्तान के बीच मछुआरों की रिहाई की एक और सुखद खबर आई है. पाकिस्तानी सरकार ने अपनी जेलों में बंद सैकड़ों भारतीयों में से 80 मछुआरों को रिहा कर दिया, वे मछुआरे अभी अटारी-वाघा बॉर्डर के एंट्री पॉइंट से भारत लौटे हैं. उनका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है
मछुआरों को बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) के जवान रिसीव कर रहे हैं. मछुआरों को उनके प्रमाण पत्र व रिहाई के कागजात दिखाए गए, और उनके पास कुछ सामान भी नजर आ रहा है. पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, पाकिस्तान ने अवैध विदेश प्रवासियों और नागरिकों को देश से निकालने के लिए मौजूदा अभियान के तहत यह फैसला लिया है. पाकिस्तानी जेल के एक अधिकारी ने कहा- भारत के 80 मछुआरे वापस भेजे गए हैं.
