ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम का भाषण कवर नहीं कर पाया PAK चैनल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) पाकिस्तान के सरकारी चैनल पीटीवी ने 17 कर्मचारियों को इसलिए बर्खास्त कर दिया है क्योंकि इन कर्मचारियों पर यह आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का भाषण नहीं कवर किया। यह सब तब हुआ था जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हाल ही में लाहौर दौरे पर थे। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री के भाषण को कवर ना करने का कारण यह बताया गया कि उन्नत किस्म का लैपटॉप नहीं है।

दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब प्रधानमत्री शाहबाज शरीफ पिछले हफ्ते लाहौर में थे। इस दौरान उन्होंने कोट लखपत जेल और रमजान बाजार का दौरा किया था। बताया गया कि आमतौर पर, पत्रकारों, और संपादकों की एक वीवीआईपी टीम पीएम के कार्यक्रमों की कवरेज के लिए जिम्मेदार होती है।

द डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट के बताया कि चूंकि यह एक वीवीआईपी टीम होती है, इसलिए यह नवीनतम गैजेट्स से लैस है। जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग के लिए लैपटॉप और किसी भी घटना के फुटेज को समय पर अपलोड करना शामिल है। यह कोर टीम इस्लामाबाद में तैनात है और देश और विदेश में प्रधानमंत्री के साथ चलती है। पीएम शहबाज शरीफ के लाहौर दौरे से पहले पीटीवी को इस दौरे की जानकारी दी गई थी।

इसके बावजूद भी ऐसा हो गया था। फिलहाल घटना के बाद एक्शन लेते हुए पीटीवी प्रशासन ने वीवीआईपी कवरेज डिप्टी कंट्रोलर इमरान बशीर खान सहित कुल 17 अधिकारियों को निकाल दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने कथित उपेक्षा पर विभिन्न इंजीनियरों और कैमरामैन को भी निलंबित कर दिया है।

 

Scroll to Top