ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने बताया कैसे उनकी मां हीराबेन ने अब्बास को भी पाला

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा है। जिसमें उन्होंने उस समय के यादगार लम्हों को याद किया है जब वे बच्चे थे। पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन को धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनके परिवार को दूसरे लोगों की खुशियों में अपनी खुशी ढूंढने के महत्व को बताया। पीएम ने बताया कि कैसे उनके पिता के दोस्त के निधन के बाद उनका बेटा, उनके घर आया और उनके साथ रहा।

पीएम मोदी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे ब्लॉग में कहा, ‘मां दूसरों की खुशियों में अपनी खुशी ढूंढा करती थीं। हमारा घर बेशक छोटा था लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा था। मेरे पिता के घनिष्ठ मित्र पास के गांव में रहते थे। उनकी असमय हुई मौत के बाद पिताजी उनके बेटे अब्बास को हमारे घर ले आए थे। वह हमारे साथ रहा और उसने अपनी पढ़ाई पूरी की।’

पीएम ने आगे बताया, ‘मां अब्बास के प्रति उतनी ही स्नेही और उसकी उतनी ही देखभाल करती थी, जितनी वह हम सभी भाई-बहनों की किया करती थी। हर साल ईद के मौके पर वो उसकी पसंद का खाना बनाती थीं। त्योहारों पर, पड़ोस के बच्चों का हमारे घर आना और मां की विशेष तैयारियों का आनंद लेना आम बात थी। जब भी कोई साधु हमारे पड़ोस में आता, तो मां विनम्रता से उन्हें भोजन के लिए हमारे घर आमंत्रित करती थीं।’

मां के 100वें जन्मदिन पर पीएम ने गांधीनगर जाकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मां की तारीफ करते हुए पीएम ने लिखा, ‘अपने निस्वार्थ स्वभाव के अनुरूप, वह साधुओं से अपने लिए कुछ भी मांगने के बजाय हम बच्चों को आशीर्वाद देने का अनुरोध करती थी। वह उनसे आग्रह करती थीं, ‘मेरे बच्चों को आशीर्वाद दें कि वे दूसरों के सुख में खुश रहें और उनके दुख में सहानुभूति रखें। उनमें भक्ति और सेवाभाव हो।’

पीएम के अपनी मां से मिलने की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें उन्हें आशीर्वाद लेते, प्रसाद खिलाते और मां के पैर धोते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम बनने के बाद वे पहली बार अक्टूबर 2017 में, अपने गृहनगर वडनगर गए थे। यह पूर्वी गुजरात का वही शहर है जहां एक रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी बचपन में अपने पिता की चाय बेचने में मदद करते थे। इस जीर्ण-शीर्ण चाय की दुकान का जीर्णोद्धार किया गया है। रेलवे स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण किया गया है।

 

Scroll to Top