(मानवीय सोच) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तमाम तरह की योजनाओं का जिक्र किया, जो उनके 10 साल कार्यकाल के दौरान चलाई गईं. पीएम ने इस दौरान आवास योजना से लेकर स्वनिधि योजना की सफलता के बारे में बताया कि कैसे इन योजनाओं का लाभ देशवासियों तक पहुंचा है.
वहीं पीएम मोदी ने इसके अलावा एक और नई योजना के शुरू करने के बारे में बताया.पीएम मोदी ने बताया कि विश्वकर्मा योजना के तरह हम अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13,000 से 15,000 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे. इसमें सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी.
