स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले से देश को संबोधित किया। इसके बाद वह युवाओं के बीच पहुंचे। पीएम मोदी को पास देखकर युवाओं का चेहरा खिल गया। नरेंद्र मोदी ने लोगों से हाथ मिलाया। नरेंद्र मोदी ने अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। 98 मिनट तक बोलकर उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। 2016 में उन्होंने 96 मिनट लंबा भाषण दिया था। नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के दिन औसतन 82 मिनट भाषण देते हैं। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण है। पीएम मोदी ने 2017 में लाल किला से सबसे छोटा भाषण दिया था।
वह 56 मिनट बोले थे। नरेंद्र मोदी पीएम के रूप में सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी ने लाल किले से पहला भाषण दिया था। उन्होंने 65 मिनट तक देश को संबोधित किया। 2015 में उन्होंने लाल किला से 88 मिनट भाषण दिया था। गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किला से झंडा फहराया। 2018 में मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 83 मिनट तक भाषण दिया था। 2019 में उन्होंने करीब 92 मिनट तक भाषण दिया। 2020 में नरेंद्र मोदी ने 90 मिनट तक भाषण दिया था। पीएम 2021 में 88 मिनट और 2022 में 74 मिनट बोले थे। 2023 में वह 90 मिनट तक बोले थे।
