ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पीएम मोदी ने 70 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे : कांग्रेस का नाम लिए बगैर बोले- इन्होंने फोन बैंकिंग घोटाला किया

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (22 जुलाई) सातवें रोजगार मेले में 70 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपा। देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर इसका आयोजन किया गया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना उनकी सरकार के दौरान हुए फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने नौकरी पाने वाले युवाओं से कहा कि 1947 में आज (22 जुलाई) ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे का डिजाइन फाइनल किया था। आज के दिन आपको नौकरी मिलना प्रेरणादायक बात है। सरकारी नौकरी में रहते हुए आपको हमेशा ये कोशिश करनी है कि तिरंगे की आन-बान-शान में कोई आंच न आए।

इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के बैंकिंग सेक्टर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में फोन बैंकिंग घोटाला हुआ था, जिससे बैंकिंग सेक्टर की कमर टूट गई थी। 2014 में हमने बैंकिंग इंडस्ट्री को फिर खड़ा करने की कोशिश शुरू की और आज भारत का बैंकिंग सिस्टम दुनिया के सबसे मजबूत सिस्टम में गिना जाता है।

Scroll to Top