ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी से मिलने पहुंच गए जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्री

टोक्यो   (मानवीय सोच) क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने मंगलवार को जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात से उनकी विदेशों में बढ़ती साख और मजबूत व्यक्तिगत कैमेस्ट्री का पता चलता है।

पीएम मोदी ने जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ की चर्चा
बैठक के दौरान चारों नेताओं के बीच भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के के साथ-साथ शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए भारत और जापान के साझा दृष्टिकोण पर व्यापक रूप से चर्चा हुई। इस दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने पीएम मोदी के साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और ज्यादा बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने शिंजो आबे को दी शुभकामनाएं

गौरतलब है कि योशिरो मोरी जापान-भारत संघ (जेआईए) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वहीं, शिंजो आबे शीघ्र ही इस भूमिका को संभालेंगे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री  शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

पीएम मोदी ने भारत-जापान के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए योशिरो मोरी को दी शुभकामनाएं
जापान-भारत संघ की स्थापना 1903 में की गई थी। ये जापान के सबसे पुराने मैत्री संघों में से एक है। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत और जापान के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मोरी के नेतृत्व में जेआईए द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने योशीहिदे सुगा का अदा किया शुक्रिया
योशीहिदे सुगा से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी पिछली बातचीत को याद किया। दोनों नेता सितंबर 2021 में वाशिंगटन डीसी में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट के मौके पर द्विपक्षीय बैठक में मिले थे।

पीएम मोदी ने दूसरे इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में लिया भाग 
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ टोक्यो में दूसरे इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया। क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं ने एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता और संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

Scroll to Top