ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पीएम मोदी से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे

लखनऊ : (मानवीय सोच) योगी सरकार की पहल पर निशुल्क सरकारी बोर्डिंग स्कूल सरीखे अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री 23 सितंबर को वाराणसी से प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर स्थापित अटल आवासीय विद्यालयों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह वाराणसी में प्रत्यक्ष तो अन्य मंडलों के बच्चों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। प्रारंभिक तैयारियों में पीएम मोदी से वर्चुअल संवाद के लिए गोरखपुर स्थित अटल आवासीय विद्यालय को भी शामिल किया गया है। 

प्रदेश में श्रमिकों के पाल्यों तथा कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत पूणर्तः निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अभिनव पहल है। योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय में पहले शैक्षिक सत्र में पठन पाठन प्रारंभ हो चुका है। पहले सत्र में ऐसे सभी विद्यालयों में मंडल स्तरीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर कक्षा छह में 80 विद्यार्थियों (40 बालक व 40 बालिका) को प्रवेश मिला है। 

Scroll to Top