(मानवीय सोच) : लोकसभा चुनाव में भाजपा हर वर्ग तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा की रणनीति है कि 80 सीटें तभी जीतेंगे जब भाजपा का हर कार्यकर्त्ता हर वर्ग के दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को पंहुचा पायेगी। भाजपा ने अब पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 18 जातियों तक पहुंचने की रणनीति बनायीं है।
भाजपा ने इसके लिए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम किया है। यह कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को बताएँगे कि कैसे 18 जरियों के बीच पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना को पहुचायेंगे। 18 जातियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का प्रचार प्रसार किया जायेगा।
18 जातियों तक पहुंचने का फार्मूला
पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना का लाभ कारपेंटर (बढ़ई), नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले,लोहार,ताला बनाने वाले ( मरम्मतकार), हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार,कुम्हार,मूर्तिकार,मोची,राज मिस्त्री,टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले,नाई,मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वालों को मिल रहा है।
