पीडब्ल्यूडी में ट्रांसफर पॉलिसी 2024-25 में बड़ा खेल सामने आया

पीडब्ल्यूडी में ऐसे कर्मचारी बाबू जो पहली नियुक्ति से लेकर अभी तक एक ही पटल पर तैनात । मुख्यमंत्री के पास विभाग फिर भी ट्रांसफर नीति को ही पलीता लगाकर धता साबित कर रहे हैं लोक निर्माण विभाग की उच्च अधिकारी।
मुख्यालय 2 में अभी तक तैनात रहे मुख्य अभियंता विजय सिंह ने किया बड़ा खेल, बाबुओं से मिली भगत कर इस बार भी किसी का नहीं बदला पटल। कर्मचारी,बाबू का 10 फ़ीसदी भी नहीं किया ट्रांसफर। लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने पिछली बार ही बनाई थी जांच के लिए कमेटी, लेकिन मुख्य अभियंता विजय सिंह ने पूरे वर्ष जांच रोके रहा । जाते जाते मुख्य अभियंता विजय सिंह ने राज्य मंत्री के पत्र लिखने के बावजूद लीपा पोती कर भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा।

पीडब्ल्यूडी में पहली पदोन्नति से तैनात चल रहे बाबू:-

– राष्ट्रीय मार्ग वर्ग में राजीव कुमार सचान, प्रधान सहायक (वर्ष 2007 से) 17 वर्ष
– ⁠व्यवस्थापन-क वर्ग में कृष्ण कुमार सिंह* वरिष्ठ सहायक (वर्ष 2009 से)-
14 वर्ष
– ⁠व्यवस्थापन-क वर्ग में वीरेंद्र कुमार यादव, प्रधान सहायक, (वर्ष 2003 से)
20 वर्ष

दशकों से एक ही वर्ग में जमे बाबू :-

– बिरेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक, व्यवस्थापन-क वर्ग (16 वर्ष से)
– ⁠राकेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, सामान्य वर्ग (14 वर्ष)
– ⁠ओम प्रकाश पटेल, प्रधान सहायक, कोष वर्ग/बजट-क वर्ग) 20 वर्ष
– ⁠काली दास, राष्ट्रीय मार्ग वर्ग, प्रधान सहायक 14 वर्ष
– ⁠अजीत सिंह, प्रधान सहायक, व्यवस्थापन-घ वर्ग (10 वर्ष)
– ⁠कमलेश कुमार, प्रधान सहायक, लखनऊ जोन 08 वर्ष
– ⁠राजेश कुमार, प्रधान सहायक, लखनऊ जोन 12 वर्ष