ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीसीएफ से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य की विदाई की तैयारी

लखनऊ (मानवीय सोच) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बढ़ती राजनीतिक तल्खी के बीच प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रादेशिक को-ऑपरेटिव फैडरेशन (पीसीएफ) के सभापति से पद से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने पीसीएफ की प्रबंध समिति और सभापति चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आदित्य यादव दिसंबर 2016 में पीसीएफ के निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल 2021 में समाप्त हो गया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने आदित्य की याचिका पर फैसला सुनाते हुए पीसीएफ सभापति का चुनाव न होने तक उन्हें सभापति रखने का आदेश जारी किया। पीसीएफ को छोड़कर सभी सहकारी संस्थाओं में सभापति, उप सभापति और प्रबंध समिति के सदस्य पद पर भाजपा के कार्यकर्ता काबिज हैं।

प्रदेश सरकार ने अब पीसीएफ को भी सपा के कब्जे से मुक्त कराने की तैयारी शुरू की है। पीसीएफ की 15 सदस्यीय प्रबंध समिति और सभापति के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। सदस्यों का चुनाव 13 और सभापति का 14 जून को होगा। प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव विभिन्न सहकारी संस्थाओं से नामित प्रतिनिधि करेंगे। अधिकांश प्रतिनिधि भाजपा से हैं इसलिए प्रबंध समिति में भाजपा को बहुमत मिलना तय है। प्रबंध समिति के सदस्यों की ओर से सभापति का चुनाव किया जाएगा।

ऐसे में सभापति की कुर्सी पर भी भाजपा के काबिज होने की संभावना है। हालांकि शिवपाल को सहकारिता का दिग्गज माना जाता है। वह अपने बेटे की कुर्सी बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उधर, भाजपा की ओर से पीसीएफ चुनाव की कमान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर खुद संभाल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और राठौर ने बीते दिनों पीसीएफ चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की है।

Scroll to Top