ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलवामा में सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर  (मानवीय सोच)  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हमले में एक जवान शहीद हो गया। यहां गोंगू क्रॉसिंग इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम एक चेकपोस्ट पर जांच कर रही थी। तभी आतंकियों ने पट्रोल पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार गंभी रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि एएसआई विनोद कुमार इस हमले में शहीद हुए हैं। पांच दिन पहले ही श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में चेक पोस्ट पर आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई मुश्ताक अहमद शहीद हो गए थे। इस साल अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के हमले में 9 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं।

11 जुलाई को पुलवामा में ही दो आतंकियों को मार गिराया गया था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर कैसर कोका भी शामिल था।  कोका कई आतंकी घटनाओं के मामले में वॉन्टेड था। रिपोर्ट्स के  मुताबिक इस साल जम्मू-कश्मीर में 125 आतंकियों को ढेर किया गय है। इनमें से 34 आतंकी पाकिस्तानी थे। जून महीने में 34 आतंकियों को मार गिराया गया।

बताया जा रहा हैकि जम्मू-कश्मीर में अभी 141 सक्रिय आतंकी हैं जिनमें से 82 विदेशी हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि आतंकी संगठन इस समय जम्मू-कश्मीर में छोटे और आधुनिक हथियारों को दाखिल करने में लगे हैं। हाल में हुए एनकाउंटर में इस तरह के आधुनिक हथियार जब्त हुए हैं।

Scroll to Top