उन्नाव : (मानवीय सोच) एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दो पुलिसकर्मी सब्जी बेचने वाले लड़के के साथ मारपीट करते नजर आ रहें और गालियां देते नजर आ रहे हैं. पुलिसकर्मी ने लड़के से सब्जी खरीदी थी, लेकिन 5 रुपए कम दिए थे. लड़के ने पैसे मांगे तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. वहां मौजूद व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है मामला सामने आने के बाद होमगार्ड-पीआरडी के इन जवानों को सस्पेंड किया गया है दरअसल, मामला उन्नाव के सफीपुर कोतवाली इलाका का है. 16 साल का लड़का सब्जी बेचने का काम करता है. सफीपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड जवान सूर्यपाल और पीआरडी जवान उमाकांत ड्यूटी उसके पास पहुंचे. दोनों ने सब्जी खरीदी,
