ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस कमिश्नरेट में स्थापित होंगे दो और नए पुलिस थाने

लखनऊ   (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ पुलिस आयुक्तालय (पुलिस कमिश्नरेट) में दो और नए थाने स्थापित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि सुदृढ कानून व्यवस्था और आमजन के लिए पुलिस सेवा की सहज उपलब्धता कराने के प्रति संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ (पुलिस आयुक्तालय) के थाना हजरतगंज के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना मदेयगंज तथा थाना काकोरी के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना दुबग्गा की स्थापना का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में अभी कुल 43 थाने हैं। दो नए थानों का सृजन होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनवरी 2020 में लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की थी। बाद में वाराणसी और कानपुर में भी यह व्यवस्था लागू की गई।

Scroll to Top