ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गांधी को सौंपा अपना इस्तीफा

नई दिल्ली (मानवीय सोच): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने देश की जनता तथा पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए कांग्रेस का आभार जताया। सिंह कई दिनों से कांग्रेसी गतिविधियों में सक्रियता नहीं दिखा रहे थे और तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि वह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस ने कल ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में आरपीएन सिंह का नाम 15वें नंबर पर था। खबर है कि बीजेपी उन्हें पडरौना से पार्टी मैदान में उतार सकती है। पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्या चुनाव लड़ते हैं। स्वामी प्रसाद योगी सरकार में मंत्री थे और बीते दिनों तमाम तरह के आरोप लगाकर वो सपा में चले गए थे। अगर आरपीएन सिंह को बीजेपी पडरौना से उम्मीदवार बनाती है, तो कांग्रेस को झटका लगने के साथ ही स्वामी प्रसाद के लिए भी दिक्कत हो सकती है।

आरपीएन सिंह पूर्वांचल के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वो कुशीनगर के सैंथवार के शाही खानदान के हैं। कांग्रेस से उनका पुराना नाता है। अपने पिता सीपीएन सिंह की ही तरह वो भी पडरौना से विधायक रहे। साल 1996 से 2009 तक यूपी के विधायक रहने के बाद आरपीएन सिंह 15वीं लोकसभा में बतौर सांसद चुने गए थे। 16वीं लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के राजेश पांडेय से आरपीएन हार गए। वो केंद्र की यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

 

Scroll to Top