मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में सपा नेता पर पूर्व विधायक की बेटी ने दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से वीडियो रिकार्ड कर ली। जिसको लेकर वह अब ब्लैकमेल कर रहा है, आरोपी अब तक उससे करीब 6 करोड़ रूपए वसूल चुका है। पीड़िता ने केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था।
