ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर शिकंजा, परिजनों के बैंक में जमा एक करोड़ 28 लाख रुपये कुर्क

भदोही  (मानवीय सोच)  यूपी के भदोही जिला प्रशासन ने गुरुवार को ज्ञानपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक और आपराधिक गिरोह के कथित सरगना विजय मिश्रा के परिजनों की एक बैंक में रखी एक करोड़ 28 लाख रुपये की रकम कुर्क कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है। भदोही के पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने गुरुवार को बताया कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने अपने बेटे विष्णु मिश्रा, बहू रूपा मिश्रा और गिरोह के एक सक्रिय सदस्य गिरधारी प्रसाद पाठक के नाम से भदोही के एक बैंक में लालीरा बिल्डिकॉन प्राइवेट लिमिटेड और नव निर्माण इंफ्रा हाईट्स एन्ड मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियों के मद में एक करोड़, 28 लाख, 88 हज़ार नौ सौ रुपये जमा किए हैं। विजय मिश्रा गिरोहबंद अधिनियम सहित कई मामलों में आगरा जेल में बंद हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि यह पैसा संगठित अपराध के जरिये अर्जित किया गया है। कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी और उनके आदेश के अनुपालन में गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत यह धनराशि गुरुवार को कुर्क कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि विजय मिश्रा का बेटा विष्णु मिश्रा अगस्त 2020 से फरार है।

Scroll to Top