ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व विधायक संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा-92 में बाबरी, 22 में ज्ञानवापी की बारी

मेरठ (मानवीय सोच)  बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के एक और विवादित बयान सामने आया है। इस बयान में संगीत सोम ने ज्ञानवापी मस्जिद पर बात की। उन्‍होंने कहा कि औरंगज़ेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई थी। 92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी है। आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद खड़ा किया था उसे वापस लेने का समय आ गया है।

संगीत सोम ने यह बयान अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट भी किया है। बताया जा रहा है कि इसके पहले संगीत सोम ने मेरठ के ज्‍वालागढ़ चौराहे पर आयोजित महाराणा प्रताप के जयंती समारोह ऐसा ही बयान दिया था। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिंदुस्‍तान’ वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि संगीत सोम ने कहा कि बनारत में भगवान काशीनाथ का मंदिर बनाया जाएगा। अब काशीनाथ मंदिर को उसी रूप में लेकर आया जाएगा। भगवान भोलेनाथ का परिवार बसाकर संपूर्ण मंदिर बनाया जाएगा।

बाद में इस कार्यक्रम की तस्‍वीरें फेसबुक पर पोस्‍ट करते हुए संगीत सोम ने लिखा-‘आज वीर शिरोमणि, मां भारती के वीर पुत्र, पूज्य महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती के शुभ अवसर पर ज्वालागढ़ चौराहे पर स्थित प्रतिमा का माल्यार्पण किया। हजारों की संख्या में आये युवा साथियों का अभिवादन किया और जयंती पर महाराणा प्रताप जी का स्मरण कर युवासाथियों को संबोधित किया।’

 

Scroll to Top