ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के निर्माणाधीन कार्यालय पर चला बुलडोजर

आंध्र प्रदेश की सत्ता हाथ से जाते ही पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को झटके पर झटके लग रहे हैं। राजधानी अमरावती में निर्माणाधीन YSR कांग्रेस के दफ्तर पर चंद्रबाबू नायडू का बुलडोजर चला है। YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अमरावती राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने ताडेपल्ली में निर्माणाधीन वाईएसआरसीपी कार्यालय भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। सुबह-सुबह ताडेपल्ली के नए वाईसीपी पार्टी कार्यालय के पास निर्माणाधीन इमारत में तोड़फोड़ का काम शुरू हुआ। कुछ ही दिनों में बनकर तैयार होने वाली इस इमारत को खुदाई मशीनों और बुलडोजरों की मदद से ढहाया जा रहा है। तोड़फोड़ का काम आज सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ। YSR कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि निर्माणाधीन दफ्तर को ढहाया जा रहा है जबकि वाईएसआरसीपी ने सीआरडीए की प्रारंभिक कार्रवाइयों को चुनौती देते हुए पिछले दिन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने किसी भी विध्वंस गतिविधि को रोकने का आदेश दिया था। यह आदेश वाईएसआरसीपी के वकील द्वारा सीआरडीए आयुक्त को दिया गया था। लेकिन अदालत की अवमानना ​​करते हुए इसे गिराया जा रहा है।

 

Scroll to Top