लखनऊ : (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए कानून व्यवस्था से लेकर हर विभाग में कठोर कदम उठा रही है। वहीं रिटायर हो रहे आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी क्रम में हाल ही में रिटायर हुए आईएएस संजय आर. भूसरेड्डी को रेरा का चेयरमैन बना दिया गया है।
संजय भूसरेड्डी ने अपना कार्यकाल जून 2023 में पूरा कर रिटायर हुए थे। अब उन पर एक बार फिर योगी सरकार ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। बता दें, यूपी रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार का कार्यकाल पूरा होने के बाद से रेरा चेयरमैन का पद बीते काफी दिनों से खाली चल रहा था।
वरिष्ठ आईएएस संजय भूसरेड्डी अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग, गन्ना विकास एवं आबकारी के साथ ही गन्ना आयुक्त का प्रभार भी संभाल रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान संजय भूसरेड्डी सुर्खियों में भी आए लेकिन उनका पद लगातार बरकरार रहा। यही वजह है कि रिटायर होने के बाद भी संजय भूसरेड्डी को फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यूपी भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
