ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेरिस ओलंपिक में जा रहा खिलाड़ियों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के खिलाड़ियों के साथ अक्सर अपना एक खास बॉन्ड शेयर करते नजर आते है। उन्होंने गुरूवार को टी 20 विश्व कप जीत कर आई भारतीय टीम को बधाई दी। इसके बाद अब उन्होंने जीत का निश्चय लिए पेरिस ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने देश की जनता से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। बता दें पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलने वाला है। जिसमें 82 खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे।

मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे। मैं भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’ इसके बाद उन्होंने टोक्यों ओलंपिक का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी भारतीय प्रशसंकों का दिल जीत लिया था। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को 15 अगस्त के दिन लाल के किले पर बुलाएंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान एक-एक कर के सभी खिलाड़ियों से बात करने की कोशिश की।

उन्होंने उनके अंदर चल रहे भावनाओं को समझने की कोशिश की। वहीं उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर रहे नीरज चोपड़ा से हंसी मजाक करते देखा गया। उन्होंने चूरमा की मांग करते हुए कहा कि तेरा चूरमा अभी तक पहुंचा नहीं है। जिसपर चोपड़ा की ओर से कहा गया कि इस बार पक्का लेकर आएंगे। पिछली बार चीनी वाला चूरमा था इस बार गुड़ वाला लाएगें। इस बार शूटिंग, बॉक्सिंग, रोइंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, रेसलिंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग समेत कई अन्य खेलों में 82 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम मैें पीटी उषा समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

Scroll to Top