ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैगंबर विवाद में खान स्टार्स की चुप्पी पर बोले नसीरुद्दीन शाह

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी किए जाने के बाद पैदा हुए विवाद पर खान स्टार्स की चुप्पी को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने ऐतराज जताया है। खासतौर पर थ्री खान स्टार्स कहे जाने वाले आमिर, सलमान और शाहरुख खान की चुप्पी पर उन्होंने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिर ये लोग अपनी अंतरात्मा को कैसे समझा पाते होंगे। एनडीटीवी से बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि ये देश के बड़े सितारे हैं और बोलने पर उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ है। इसके साथ ही उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी मूवीज के बनने पर भी टिप्पणी की और कहा कि यह ‘छद्म देशभक्ति’ है।

खान स्टार्स पर खोने के लिए बहुत कुछ, शायद इसीलिए चुप हैं’

नसीरुद्दीन शाह ने खान स्टार्स पर कहा, ‘मैं उनके बारे में नहीं बोलता। वे जिस स्थिति में हैं, मैं उसमें नहीं हूं। मुझे लगता है कि वे सोचते होंगे कि यदि बोलूंगा तो बहुत रिस्क होगा। लेकिन मैं यह नहीं समझ पाता हूं कि वे लोग अपनी अंतरात्मा को कैसे समझाते होंगे। लेकिन मैं यह भी सोचता हूं कि वे ऐसी स्थिति में हैं, जहां किसी भी तरह से बोलने पर बहुत कुछ खोने की स्थिति में हैं।’ उन्होंने यह कहते हुए ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम आने का भी जिक्र किया। शाह ने कहा, ‘शाहरुख खान के साथ क्या हुआ। उन्होंने जिस तरह से चुप होकर सब कुछ सहा वह सराहनीय है। यह कुछ नहीं बल्कि विच हंटिंग थी। उन्होंने अपना मुंह बंद रखा। जिस किसी ने भी मुंह खोला उसे जवाब मिल गया। सोनू सूद के यहां भी रेड डाली गई थी।’

बोलने वालों पर हो रहा ऐक्शन, अगला नंबर मेरा भी हो सकता है’

ऐक्टर ने कहा कि अगला नंबर मेरा हो सकता है। मैं नहीं जानता कि ऐसा होगा या नहीं। लेकिन ऐसा कुछ होता है तो उन्हें मेरे पास से कुछ नहीं मिलेगा। यही नहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के नए ट्रेंड को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो विजेता की तरफ दिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ जो कुछ भी हुआ था, उसका काल्पनिक अनुभव ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार इसे प्रमोट भी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह छद्म देशभक्ति का माहौल है।

बोले- छद्म देशभक्ति वाली फिल्मों में होगा और इजाफा

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने विवेक अग्निहोत्री की ही फिल्म ताशकंद फाइल्स में ऐक्टिंग की थी। उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि आने वाले दिनों में छद्म देशभक्ति वाली फिल्में और ज्यादा रिलीज होंगी। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी वाले विवाद ने तूल पकड़ लिया है और इस पर कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ईरान, बहरीन समेत कई अरब देशों ने आपत्ति जाहिर की थी। इस मसले पर भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा नवीन जिंदल को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

Scroll to Top