(मानवीय सोच) दलितों के शोषण का मामला इनदिनों सुर्खियों में है. एमपी में भाजपा नेता ने दलित युवक के ऊपर पेशाव किया, वहीं यूपी में दलित से पैर चटवाए गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पिहानी नगर पालिका की महिला अध्यक्ष के पैर में गिरकर दलित युवक माफी मांगते दिख रहा है.
नगर पालिका अध्यक्ष गिड़गिड़ा रहे युवक को उठने के लिए बोलती हैं. वीडियो में दिख रही महिला समाजवादी पार्टी से ताल्लुकात रखती हैं. नाम है शाहीन बेगम. अब जब वीडियो वायरल हो रहा है तो शाहीन बेगम ने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है. दूसरी ओर दलित युवक का कहना है शाहीन बेगम मेरी मां समान हैं, मैं पैरों में गिरकर आशीर्वाद ले रहा था.
