प्रतापगढ़ : (मानवीय सोच) डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में प्राचार्य ने 16 एमबीबीएस छात्रों को पठन पाठन से निष्कासित कर दिया। कॉलेज प्रशासन की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चिकित्सालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज में घूमने वाले पांच लोगों के साथ पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी को भी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस के पहरे में डॉक्टर मरीजों का इलाज करते रहे।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को मारपीट व बवाल के बाद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस अपने तरीके से कार्रवाई कर रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी घटना को लेकर गंभीर हो चला है। लखनऊ से लौटे प्राचार्य ने अपने स्तर से जांच पड़ताल करने के बाद कॉलेज में अध्ययनरत 16 एमबीबीएस के छात्रों को कक्षा से निष्कासित कर दिया है।
