ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बनाया रिकॉर्ड, पांच साल में इतना इनवेस्टमेंट

लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में उत्तर प्रदेश ने रफ्तार पकड़ी है। वर्ष 2001 से 2017 के बीच 17 वर्षों में जितना विदेशी निवेश यहां आया, उसका करीब चार गुना वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के बीच महज पांच वर्षों में आया है। 

उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मुताबिक, 2000 से 2017 के बीच यूपी में केवल 3000 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया। जबकि 2019 से जून 2023 के बीच करीब 11 हजार करोड़ रुपये सीधे विदेश से निवेश किए गए। 

एफडीआई में यूपी से ऊपर 10 राज्य, 22 को पछाड़ा
अक्तूबर 2019 से जून 2023 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में आए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की फेहरिस्त में यूपी 11वें स्थान पर आ गया है। यूपी से ऊपर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल हैं। पश्चिम बंगाल में इस अवधि में 11335 करोड़ का निवेश हुआ और यूपी में 10535 करोड़। 

आर्थिक रफ्तार को देखते हुए इस साल यूपी देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल होने की उम्मीद है। यूपी ने पंजाब, आंध्र, केरल, मध्यप्रदेश, हिमाचल, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, छत्तीसगढ़ सहित 22 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

Scroll to Top