ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन में शामिल होंगे

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन में शामिल होंगे। पीएम मोदी की मां गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। पीएम मोदी की मां के जन्मदिन के अवसर पर वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में पूजा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी 11 मार्च को अपनी मां से अहमदाबाद में मिले थे। तब वह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर थे।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी के बीच करीब दो साल बाद यह मुलाकात हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 18 जून को पीएम मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वडोदरा में में एक कार्यक्र में पीएम मोदी करीब 4 लाख लोगों को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम सरदार एस्टेट के नजदीग लेप्रोसी अस्पताल में होगा।

एक महीने में पीएम मोदी की यह दूसरा गुजरात दौरा होगा। 10 जून को अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने नवसारी के आदिवासी क्षेत्रों में 3,050 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। इसके अलावा जलापूर्ति में सुधार के उद्देश्य से 14 से अधिक अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के 18 जून वाले दौरे को लेकर तैयारियां पूरे दम-खम के साथ चल रही है।

जर्मन तकनीक से बने विशेष गुंबद लगेंगे

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर जर्मन तकनीक से बने विशेष गुंबदों सहित कुछ खास इंतजाम किए जाएंगे। सड़कों की कार्पेटिंग, पार्किंग सुविधाएं, लाइटिंग और सहायक सुविधाएं भी लगभग पूरी होने वाली हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीमों को भी तैनात किया जाएगा। बता दें कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी चुनाव से पहले जनता के बीच पहुंचने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Scroll to Top