ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज जंक्शन में 21 नाबालिग समेत 33 लोगों को ट्रेन से उतारा

प्रयागराज (मानवीय सोच) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मानव तस्करी की आशंका में 21 नाबालिग बच्चों समेत 33 लोगों को प्रयागराज जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस से उतारा। आरपीएफ के निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से सूचना मिली कि बिहार और बंगाल के बच्चों को महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया जा रहा है।

शिव कुमार ने कहा कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन से 33 लोगों को उतार लिया गया जिसमें 21 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वयस्क लोगों में एक मौलाना और उसका शिष्य और दो मजदूरों के एजेंट शामिल हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि नाबालिग बच्चों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है और उनकी काउंसलिंग की जा रही है। मिश्रा के अनुसार पूछताछ में ये बच्चे अपना नाम आदि बताने में असमर्थ दिखे और इनके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं है।

इस बीच, गुरुवार की शाम मौलाना के साथ कुछ बच्चों ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित प्रतीक्षालय में नमाज पढ़ने की कोशिश की, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के मना करने पर उन्होंने नमाज बीच में ही छोड़ दी। शिव कुमार ने बताया कि मीडिया में नमाज पढ़ने की खबर पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि जैसे ही सिपाहियों की नजर उन पर पड़ी, उन्होंने तुरंत मौलाना और बच्चों को नमाज पढ़ने से रोका जिस पर वे मान गए और नमाज बीच में ही छोड़ दी।

 

Scroll to Top